लाइव न्यूज़ :

दो दिन में शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी 3.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा। इन दो दिन में निवेशकों की पूंजी 3,48,431.23 करोड़ रुपये बढ़ी है। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,437.29 अंक पर पहुंच गया। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 643.81 अंक की बढ़त के साथ 55,487.79 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत के लाभ में रहा था। शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,48,431.23 करोड़ रुपये बढ़कर 2,40,23,280.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में आज आई तेजी की सबसे अच्छी बात यह रही कि यह तेजी सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय और दूरसंचार जैसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले शेयरों की अगुवाई में आई तेजी रही।’’

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में टीसीएस 3.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे अधिक बढ़त वाला शेयर रहा। इसके बाद भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एल एण्ड टी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज आटो और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस