लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार का गंभीर संकट : वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 11:35 IST

Open in App

कोलंबो, आठ सितंबर श्रीलंका गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है। वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी।

बासिल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई हैं।

श्रीलंका काफी हद तक पर्यटन और चाय के निर्यात पर निर्भर है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

राजपक्षे ने कहा कि बाहरी संकट के अलावा घरेलू मोर्चे पर भी संकट है। देश का राजस्व घट रहा है जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमारा देश गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि देश का शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार ‘शून्य’ के पास है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से इस साल सरकार का राजस्व अनुमान से 1,500 से 1,600 अरब रुपये घट गया है।

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पयर्टन और चाय जैसी फसलों के निर्यात पर निर्भर करती है। महामारी की वजह से लागू यात्रा अंकुशों ने देश के पर्यटन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस