लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 157 अंक मजबूत, निफ्टी फिर 17,500 के ऊपर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स बृहस्पतिवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एल एंड टी में दर्ज की गई तेजी के साथ 157 अंक चढ़ गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 157.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,807.13 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई का सूचकांक निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 17,516.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी करीब पांच प्रतिशत चढ़कर सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा एल एंड टी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और पावर ग्रिड शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शुरूआती कारोबार में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। लेकिन बाद में वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ तेजी आयी।’’

उन्होंने कहा कि निवेशकों को अमेरिका की महंगाई दर के आंकड़े की प्रतीक्षा है। इससे आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को वापस लेने के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख का अंदाजा लग सकेगा।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। वहीं जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान सकारात्मक रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत फिसलकर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं