लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 790 अंक उछला, निफ्टी 14,850 के ऊपर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स में 790 अंक का उछाल आया। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 789.70 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,733.84 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 211.50 अंक यानी 1.44 प्रतिशत उछलकर 14,864.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, कोटेक बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एल एंड टी, डा. रेड्डीज और टीसीएस आदि शेयरों में गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, ‘‘कंपनियों की चौथी तिमाही के बेहतर परिणाम और टीके से उम्मीद बढ़ने से बाजार में लगातार तीसरे दिन सकारात्मक रुख रहा। यह तेजी अमेरकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर के बारे में निर्णय से पहले आयी है।’’

उन्होंने कहा कि बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गयी। इसका कारण व्यापार संभावना का बढ़ना तथा इसके बने रहने की उम्मीद है।

विश्लेषकों के अनुसार इसके अलावा वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों को पूरा करने के लिये शाट कवरिंग से भी बाजार को गति मिल रही है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो लाभ में रहे जबकि सोल नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्यह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?