लाइव न्यूज़ :

2022 के अंत तक 62,000 अंक पर जा सकता है सेंसेक्सः बीएनपी परिबा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:51 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर फ्रांसीसी ब्रोकरेज फर्म बीएनपी परिबा का मानना है कि मूल्यांकन पर दबाव होने के बावजूद बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2022 में चढ़ेगा और अगले साल के अंत तक इसके 62,000 अंक तक पहुंचने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म ने वर्ष 2022 में बीएसई के बारे में अपना परिदृश्य जारी करते हुए कहा कि मध्यम अवधि में मजबूत वृद्धि पूर्वानुमानों से मूल्यांकन को समर्थन मिलना चाहिए। वृहत-आर्थिक पैमानों की स्थिरता से खपत एवं निवेश बढ़ना चाहिए।

दरअसल बाजार के मूल्यांकन को लेकर ब्रोकरेज फर्मों के बीच मतभेद देखे जा रहे हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में अभी और ऊपर जाने की गुंजाइश है जबकि कुछ विश्लेषक इसे लेकर आशंकित हैं।

बीएनपी परिबा के विश्लेषकों ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तीव्र वृद्धि और आवागमन बहाल होने के साथ रोजगार के कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंचने से खपत में खासी तेजी आने की संभावना बनती है।

हालांकि, कंपनियों की क्षमता में बढ़ोतरी का नतीजा निवेश वृद्धि में निकलने को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। ऐसी स्थिति में बीएनपी परिबा के विश्लेषकों को लगता है कि भारतीय पूंजीगत व्यय चक्र अब टिकाऊ पुनरुद्धार के मुहाने पर है।

विश्लेषकों ने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को भी लेकर आशंकाएं जताई हैं। हालांकि, कच्चे तेल में आए सुधार और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से समर्थन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं