लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सेंसेक्स 887 अंक उछला, निफ्टी 17,150 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 887 अंकों का उछाल आया। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी लौटी।

विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के एक अध्ययन के सामने आने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों को कुछ राहत मिली है। अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि यह तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसका असर डेल्टा स्वरूप के मुकाबले हल्का है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 886.51 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 264.45 अंक यानी 1.56 प्रतिशत उछलकर 17,176.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, एकमात्र एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के शोध प्रमुख (खुदरा) अरिजीत मलाकर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौटी। निवेशक गिरावट के बाद लिवाली की रणनीति का अनुपालन कर रहे हैं और सस्ती दर पर अच्छे शेयरों में खरीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के एक अध्ययन के सामने आने के बाद वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली है। अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि यह तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसका असर डेल्टा स्वरूप के मुकाबले हल्का है।

मलाकर ने कहा कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर को यथावत रखने की उम्मीद है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों की घोषणा बुधवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.26 प्रतिशत बढ़कर 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?