लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन को लेकर सकारात्मक खबरों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी नयी ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: November 17, 2020 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों तथा कोविड-19 के टीके से संबंधित सकारात्मक खबरों से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नयी ऊंचाई पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.66 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,912.64 अंक पर पहुंच गया। यह इसका नया उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.45 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,854.70 अंक के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर चार प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, इन्फोसिस, बजाज ऑटो, आईटीसी, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए