लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,650 से ऊपर

By भाषा | Updated: May 6, 2021 10:34 IST

Open in App

मुंबई, 6 मई बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत में 150 अंक से अधिक चढ़कर 48,850 अंक से ऊपर निकल गया। सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त से सूचकांक चढ़ा है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30- कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती दौर में 174.54 अंक यानी 0.36 प्रतिशत बढ़कर 48,852.09 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस दौरान 69.05 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,686.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज आटो सबसे ज्यादा लाभ में रहा। इसका शेयर दो प्रतिशत से भी अधिक चढ़ गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचडीएफसी, टाइटन, मारुति और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के शेयरों में भी लाभ दर्ज किया गया।

इसके विपरीत एचसीएल टेक, सन फार्मा, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 प्रतिशत बढ़कर 48,677.55 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 14,617.85 अंक पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल बने हुये हैं। बुधवार को उन्होंने 1,110.50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। वहीं इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 240.61 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में हांग कांग, टोक्यो और सोल में सकारात्मक रुख रहा वहीं शंघाई में गिरावट का रुख देखा गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 0.10 प्रतिशत बढ़कर 69.03 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम