लाइव न्यूज़ :

बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 112 अक टूटा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:46 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से मंगलवार को सेंसेक्स 112 अंक टूट गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 प्रतिशत के नुकसान से 60,433.45 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.30 अंक या 0.13 प्रतिशत टूटकर 18,044.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, मारुति, कोटक बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सकारात्मक रुख से खुलने के बाद घरेलू बाजार नीचे आया। निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयर दबाव में थे।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में बहुप्रतीक्षित बुनियादी ढांचा विधेयक पारित हो गया है, लेकिन वहां बाजारों का लाभ सीमित रहा। इसकी वजह यह है कि निवेशकों को अभी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!