लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 336 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,200 के नीचे बंद

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 336.46 अंक की गिरावट आयी। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 336.46 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,923.50 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत टूटकर 18,178.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स करीब 5 प्रतिशत टूटकर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस और डा. रेड्डीज में भी प्रमुख रूप से गिरावट आयी।

दूसरी तरफ, कोटक बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार के समक्ष कुछ चुनौतियां हैं। इसमें शेयरों का अधिक मूल्यांकन शामिल है, जो अब टिकाऊ नहीं रहा और जिंसों की मुद्रास्फीति बढ़ने से कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी और घरेलू दोनों संस्थागत निवेशकों की बिकवाली यह संकेत देती है कि बाजार में काफी तेजी आ चुकी है और मूल्यांकन ऊंचा है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहें जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?