लाइव न्यूज़ :

सेबी की शिकायत निवारण प्रणाली ने नवंबर में किया 3,789 शिकायतों का निपटान

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर बाजार नियामक सेबी की शिकायत निवारण प्रणाली (स्कोर्स) पर सूचीबद्ध इकाइयों या बाजार मध्यस्थों के खिलाफ मिलीं शिकायतों में से 3,789 का नवंबर माह में निपटान कर दिया गया। सेबी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

शिकायत निवारण प्रणाली जून 2011 में शुरू की गई थी। इसके जरिए निवेशक कंपनियों, मध्यस्थों और बाजार अवसंरचना संस्थानों के खिलाफ प्रतिभूति बाजार से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने की शुरुआत में 4,159 शिकायतें लंबित थीं और महीने भर में 3,056 शिकायतें प्राप्त हुईं। नियामक ने कहा कि नवंबर 2021 तक 26 शिकायतें ऐसी थीं जो तीन महीने से भी अधिक समय से लंबित थीं।

एक अलग सार्वजनिक नोटिस में सेबी ने उन 12 संस्थानों का जिक्र किया है जिनके खिलाफ 30 नवंबर 2021 तक स्कोर्स के पास तीन महीने से भी अधिक समय से शिकायतें लंबित थीं। ज्यादातर शिकायतें शेयर ब्रोकर कंपनी सननेस कैपिटल इंडिया के खिलाफ लंबित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम