लाइव न्यूज़ :

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 में 32 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल निजी क्षेत्र की गैर-जीवन बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआईजी) ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसका शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर 544 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) 22 प्रतिशत बढ़कर 8,312 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 6,840 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ पी सी कांडपाल ने कहा, ‘‘हम सभी पिछले वित्त वर्ष में चुनौतीपूर्ण समय से गुजरे हैं, हालांकि, मुझे खुशी है कि एसबीआईजी ने हमारे वितरण भागीदारों और ग्राहकों के समर्थन से आय और मुनाफे में अच्छी वृद्धि हासिल की है।’’

समीक्षाधीन अवधि में उसकी सॉल्वेंसी अनुपात दो रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2.27 था।

एसबीआईजी ने वित्त वर्ष 21 के दौरान 10 प्रतिशत का अंतरिम लाभांश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम