लाइव न्यूज़ :

जून 2026 तक 50 डॉलर प्रति बैरल?, कच्चे तेल की कीमतों में कमी, भारत में पेट्रोल-डीजल होंगे सस्ते?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 21:59 IST

रिपोर्ट के मुताबिक वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर पर इसका अपेक्षित प्रभाव लगभग 0.1 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत के आसपास रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देऊर्जा की कम कीमतों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर अनुकूल प्रभाव होगा।वेनेजुएला की हाल की घटना ने कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है।पिछले एक सप्ताह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है।

नई दिल्लीः कच्चे तेल की कीमतों में इस साल महत्वपूर्ण कमी आ सकती है और जून 2026 तक इसके 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह कहा गया। रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में गिरावट की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति निश्चित रूप से 3.4 प्रतिशत से नीचे रहेगी। ऊर्जा की कम कीमतों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर अनुकूल प्रभाव होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर पर इसका अपेक्षित प्रभाव लगभग 0.1 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत के आसपास रहेगा। वर्ष 2022 के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा है। रिपोर्ट में इस बात पर भी ध्यान दिलाया गया कि वेनेजुएला की हाल की घटना ने कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है।

पिछले एक सप्ताह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। चूंकि तेल की कीमतें आयात बास्केट का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, इसलिए आयात बिल में कमी आने का असर रुपये पर पड़ेगा। पिछले आंकड़ों से पता चलता है कि यदि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की आधार कीमत 90.28 रुपये मानी जाए, तो कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट के चलते रुपये में तीन प्रतिशत की मजबूती आ सकती है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 87.5 के स्तर पर आ सकता है। 

टॅग्स :क्रूड ऑयलपेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोलडीजलपेट्रोल का भावडीजल का भावअमेरिकाचीनडॉलरभारतीय रुपयाडोनाल्ड ट्रंपशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?