लाइव न्यूज़ :

शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दस पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:06 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर फैसले के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती सौदे में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दस पैसे चढ़कर 76.22 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.31 पर खुला। यह बाद में 76.22 के स्तर पर पंहुचा गया जो पिछले बंद के मुकाबले दस पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 44 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निचले स्तर 76.32 पर बंद हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में बदलाव के संकेत के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हो गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के नए स्वरुप ओमीक्रोन से फैली चिंताओं, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और लगातार विदेशी फंड का बहिर्वाह से डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत फिसलकर 96.42 पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा