लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार सातवें सत्र में गिरावट, एक पैसा टूट कर प्रति डालर 73.32 पर

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैछक के नतीजे आने के पहले स्थानीय विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 73.32 पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.29 पर खुला। इससे पिछले सत्र में डालर-रुपया दर 73.31 पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान डालर 73.26-73.38 के दायरे में रहा। अंत में रूपया एक पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.32 पर बंद हुआ।

पिछले सात कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 52 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 90.50 अंक रह गया।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 633.69 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

अमेरिकी केन्द्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में यथास्थिति को बरकरार रखने की उम्मीद है तथा उसके बांड खरीद कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किये जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!