लाइव न्यूज़ :

रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 27 पैसे की हानि दर्शाता 74.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:41 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती के बीच अमेरिकी मुद्रा के समक्ष रुपये की विनिमय दर में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.37 पर बंद हुआ।

बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की दर 74.18 पर कमजोर खुली तथा दिन में गिरावट और बढ़ गयी। अंत में रुपया 74.37 पर बंद। यह पिछले बंद के मुकाबले रुपये में 27 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को प्रति डालर 74.10 पर बंद हुआ था।

दिन में डालर 74.05-74.40 रुपये के बीच घूमा रहा।

दो दिन में डालर के मुकाबले रुपया 51 पैसे हल्का हो चुका है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 92.09 हो गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत घटकर 74.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकख् पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 1,244.71 करोड़ रुपये के शेयरों की कटान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती