लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:05 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर मुद्रास्फीति की बढ़ती चिंताओं और पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ करीब 16 माह के निम्न स्तर 75.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.65 पर कमजोर खुला। लेकिन शेयर बाजार में कमजोर रुख के अनुरूप रुपया 75.85 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। कारोबार के अंतिम दौर में रुपये की हानि में कुछ कमी आई और में यह 75.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 22 जून 2020 के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है।

पूरे सप्ताह में रुपये में 66 पैसे की गिरावट आयी। यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जब रुपया नुकसान में रहा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक मजबूती दर्शाता 96.25 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.72 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार से बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,585.55 करोड़ रुपये की निकासी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस