लाइव न्यूज़ :

रूचि सोया को बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 314 करोड़ का लाभ

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जून बाबा रामदेव की अगुवाई वाले रूचि सोया इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका कुल शुद्ध लाभ 314.33 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 41.24 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की मार्च तिमाही में आय 51 प्रतिशत बढ़कर 4,859.5 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,209.02 करोड़ रुपये थी।

रूचि सोया की वित्त वर्ष 2020-21 में हालांकि शुद्ध लाभ घटकर 680.77 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,672 करोड़ रुपये था। हालांकि, अपवादस्वरूप चीजों को छोड़कर इसका शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़ गया।

कंपनी की कुल आय बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 16,382.97 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष में 13,175.36 करोड़ रुपये थी।

बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने वर्ष 2019 में दिवाला प्रक्रिया के तहत रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!