लाइव न्यूज़ :

देश में 5,000 कॉम्प्रेस्ड बॉयो गैस संयंत्र स्थापित करने में होगा 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश: प्रधान

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि देश में जैव और फसल अवशेषों से गैस उत्पादन के लिये 5,000 संयंत्र स्थापित करने में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

सस्ता और स्वच्छ परिवहन ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर 900 कॉम्प्रेस्ड बॉयो-गैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापित करने के लिये अडाणी गैस तथा टोरेंट गैस जैसी कंपनियों ने समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

आधिकारिक बयान के अनुसार सतत वैकल्पिक किफायती परिवहन (एसएटीएटी) पहल के तहत सरकार 2023-24 तक 5,000 सीबजी संयंत्र स्थापित करने पर ध्यान दे रही है। इसके जरिये 1.5 करोड़ टन गैस उत्पादन का लक्ष्य है।

इस मौके पर प्रधान ने कहा, ‘‘हमने एसएटीएटी के लिये रूपरेखा तैयार किया है। 600 सीबीजी के लिये आशय पत्र पहले ही दिये जा चके हैं। आज 900 संयंत्रों के लिये एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किये गये। कुल 1,500 सीबीजी संयंत्र क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

उन्होंने कहा कि इन 900 संयंत्राों में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। ‘‘कुल 5,000 सीबीजी संयंत्र लगाने में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।’’

सीबीजी संयंत्रों से उत्पादित गैस का उपयोग वाहनों के ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जैव ईंधन से ईंधन आयात बिल में एक लाख करोड़ रुपये की कमी आएगी। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

प्रधान ने कहा कि एसएटीएटी के तहत गैस के उत्पादन के लिये ठोस कचरे के साथ वन और कृषि अवशेषों, गोबर जैसे पदार्थों का उपयोग किया जाता है।

नीति के तहत सीबीजी संयंत्रों से उत्पादित गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा खरीदे जाने की गारंटी दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस