लाइव न्यूज़ :

आर के सिंह ने पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में मरुसुदर नदी के ‘डायवर्जन’ का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में मरुसुदर नदी के जल बहाव मार्ग में बदलाव का उद्घाटन किया।

बिजली मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में मरुसुदर नदी के जल बहाव मार्ग में बदलाव (डायवर्जन) का उद्घाटन किया।’’

सिंह ने नदी के ‘डायवर्जन’ की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और सफलता के लिए चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. (सीवीपीपीपीएल), एनएचपीसी और जम्मू कश्मीर राज्य बिजली विकास निगम (जेकेएसपीडीसी) की पूरी टीम को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने परियोजना को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए ‘कॉफर डैम’ और ‘कंक्रीट फेस रॉकफिल डैम’ के निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह दी।

सिंह ने कहा कि ग्रिड संतुलन तथा अधिकतम बिजली उत्पादन के लिए जलविद्युत परियोजनाओं का त्वरित विकास आवश्यक है। पाकल दुल जलविद्युत परियोजना वर्ष 2030 तक 4,50,000 मेगावॉट अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र में 8,212 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय निवासियों के समग्र विकास में मदद मिलेगी।

एक हजार मेगावॉट क्षमता की पाकल दुल जलविद्युत परियोजना का निर्माण चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रही है। यह एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!