लाइव न्यूज़ :

रिवोल्ट मोटर्स का जनवरी तक 100 प्रतिशत स्थानीयकरण का लक्ष्य, आर400 की बुकिंग फिर शुरू करेगी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी रिवोल्ट मोटर्स का इरादा अगले साल जनवरी तक अपनी उत्पादों की श्रृंखला का शतप्रतिशत स्थानीयकरण करने का है।

कंपनी बृहस्पतिवार से देश के 70 शहरों में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी 400 की बुकिंग को फिर से खोलने जा रही है। अभी तक कंपनी 70 प्रतिशत स्थानीयकरण हासिल कर पाई है।

रिवोल्ट मोटर्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंपनी का लक्ष्य जनवरी तक 100 प्रतिशत स्थानीयकरण का है। हम इसे हासिल कर पाएंगे।’’

रिवोल्ट फिलहाल हरियाणा के मानेसर कारखाने में इलेक्ट्रिक बाइक का विनिर्माण करती है। अभी इस संयंत्र की स्थापित क्षमता एक लाख इकाई सालाना की है। शर्मा ने कहा, ‘‘हम इस संयंत्र की क्षमता बढ़ाने जा रहे हैं। इसके अलावा हम अगले साल कई नए उत्पाद भी लाएंगे।’’

हालांकि, उन्होंने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया।

सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश का इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र अब तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस