लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल के लिए संशोधित बोली बिना किसी शर्त के दी गई है: ओकट्री

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी अमेरिका की कंपनी ओकट्री कैपिटल ने कहा है कि उसने कर्ज के बोझ से दबी डीएचएफएल के लिए संशोधित बोली बिना किसी शर्त के दी है। साथ ही उसने कंपनी के पुनरोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये की नयी पूंजी डालने की प्रतिबद्धता जताई है।

सूत्रों ने बताया कि ओकट्री ने छह जनवरी को ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) तथा डीएचएफएल के प्रशासक को लिखे पत्र में कहा है कि उसकी समाधान योजना सभी अंशधारकों के लिए स्पष्ट ढांचा पेश करती है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘प्रशासक और सीओसी के वकील के साथ विचार-विमर्श के दौरान हमें बताया गया कि हम अपनी समाधान योजना पर किसी तरह की शर्त नहीं थोप सकते। ऐसे में हमारी समाधान योजना की जितनी भी शर्तें हैं, उन्हें हटाया जाता है।’’

डीएचएफएल के लिए संशोधित बोलियां पिछले महीने मिली हैं। ओकट्री और पीरामल एंटरप्राइजेज को डीएचएफएल के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि डीएचएफएल के लिए 35,000 करोड़ से लेकर 37,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। सबसे अधिक बोली किसकी है उसको लेकर अलग-अलग खबरें आ रही है।

ओकट्री का छह जनवरी को सीओसी को लिखा गया पत्र उसकी बोली को लेकर स्थिति साफ करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट