लाइव न्यूज़ :

दमनकारी डेटा कानून पाकिस्तान में परिचालन बना देंगे मुश्किल: प्रौद्योगिकी कंपनियां

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 20 नवंबर वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि दमनकारी डेटा कानूनों से देश में उनके लिये परिचालन जारी रखना बहुत मुश्किल हो जायेगा। स्थानीय खबरों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी।

कंपनियों ने यह ऐसे समय कहा है जब महज दो दिन पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने इस बारे में नियमन अधिसूचित किया है कि सोशल मीडिया को किस तरह से नियंत्रित किया जायेगा।

स्थानीय अखबार डॉन की एक खबर के अनुसार, आईटी मंत्रालय के द्वारा बुधवार को घोषित नये नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को हर वह जानकारी प्रदान करनी होगी, जो जांच एजेंसियां मांगेंगी। इन जानकारियों में सब्सक्राइबर की सूचना, ट्रैफिक डेटा, सामग्री का डेटा आदि जैसी संवेदनशील जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं।

सरकारी नीतियों के मामले में वैश्विक इंटरनेट कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एशिया इंटरनेट कोअलिशन ने एक बयान में कहा कि इंटरनेट कंपनियों को निशाना बनाने वाले नये कानून चिंताजनक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!