लाइव न्यूज़ :

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.4 रुपये के सुधार के साथ 973 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.4 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत के सुधार के साथ 973 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 27,295 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.2 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत के सुधार के साथ 966.8 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 30,990 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में तेजी आई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम