लाइव न्यूज़ :

आरईसी का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 2,077.84 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में कई गुना बढ़कर 2,077.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 473.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 9,215.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 7,785.59 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 8,378.24 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 4,972.27 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान आरईसी की कुल आय 35,575.40 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 29,981.20 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग