लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा पुनरूद्धार, सभी मानदंडों में सुधार: वित्त सचिव

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर वित्त सचिव तरूण बजाज ने मंगलवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से पुनरूद्धार हो रहा है और जल्दी ही यह पटरी पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मानदंडों में सुधार दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में सभी मानदंडों में सुधार देख रहे हैं। हम नवंबर महीने में इसमें और सुधार की उम्मीद कर रहे हैं तथा यह आगे जारी रहना चाहिए। उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर आनी चाहिए और कई विशेषज्ञों तथा अर्थशास्त्रियों के अनुमान की तुलना में तेजी से आगे बढ़ेगी।’’

पिछले महीने, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा कि कोरोना वायरस संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और इसमें इस साल 10.3 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

हालांकि मुद्राकोष ने अगले साल 2021 में इसमें 8.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।

पिछले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही थी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भी चालू वित्त वर्ष में 9.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया है।

पिछले सप्ताह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के स्पष्ट संकेत है और चालू वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य हो सकती है।

बजाज ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने के साथ हम पिछले कुछ महीनों से लगातार अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार देख रहे हैं। विनिर्माण पीएमआई 58.9 पर पहुंच गया है जो पिछले दशक में सर्वाधिक है। अक्टूबर 2020 में बिजली खपत में पिछले साल इसी माह के मुकाबले 12.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत है।’’

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ई-वे बिल में अक्टूबर महीने में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 16.82 लाख करोड़ रुपये मूल्य का रहा। रेल माल ढुलाई में सितंबर महीने में 15.5 प्रतिशत और अक्टूबर में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

बजाज ने कहा, ‘‘औसत दैनिक टोल संग्रह में करीब 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया जो सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर ये संकेत बताते हैं कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं ....।’’

आर्थिक मामलों के सचिव (डीईए) ने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट के बावूजद भारत की वृद्धि की कहानी अक्षुण्ण है और दुनिया भर के निवेशक काफी रूचि दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड संकट के बावजूद हम निवेशकों की तरफ से रूचि, आकर्षण और काफी पूछताछ देख रहे हैं...कई सौदों पर बातचीत हो रही है। यह बताता है कि कोविड-19 संकट के बावजूद हमारी वृद्धि की कहानी अक्षुण्ण है और दूसरे भी इसे मान रहे हैं जो इस दौरान भी भारत में निवेश को तैयार हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम