लाइव न्यूज़ :

उदार मौत्रिक नीति को समय से पहले वापस लेने से अर्थव्यवस्था का पुनरोद्धार प्रभावित होगा : दास

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखने के लिए मत दिया था।

दास का कहना था कि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरने के लिए लागू की गई नीतियों को समय से पहले हटाने से अभी शुरू हुई वृद्धि की राह पर वापसी प्रभावित हो सकती है। मौद्रिक समीक्षा बैठक के ब्योरे से यह जानकारी मिली है।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सभी सदस्यों...शशांक भिड़े, आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा, मृदुल के सागर, माइकल देवब्रत पात्रा तथा दास ने चार दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों को पूर्व के स्तर पर बनाए रखने के पक्ष में मत दिया था।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बैठक के ब्योरे के अनुसार, दास ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है, जो मौजूदा समय में मौद्रिक नीति के लिए एक चुनौती है। इसी के साथ हालांकि, अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू हो चुका है लेकिन इसे व्यापक और टिकाऊ बनाने के लिए वृद्धि को लगातार समर्थन देने की जरूरत है।’’

गवर्नर ने कहा कि कर्ज सस्ता और सुलभ रखने की वर्तमान नीति को वापस लेने से अर्थव्यवस्था में जो शुरुआती पुनरोद्धार है, वह प्रभावित होगा।

एमपीसी की तीन दिन (दो दिसंबर से चार दिसंबर) की बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर यथावत रखा। इसके लिए रिजर्व बैंक ने ऊंची मुद्रास्फीति का हवाला दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?