लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोयला आपूर्ति बाधित होने से बिजली की स्थिति गंभीर, तीन घंटे की होगी कटौती

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब में राज्य बिजली बोर्ड ने कहा कि वह मंगलवार शाम से कम-से-कम दो से तीन घंटे बिजली में कटौती करेगा। इसका कारण निजी क्षेत्र के तीन तापीय बिजलीघरों में ईंधन नहीं होने से बिजली उत्पादन बंद होना है। दो अन्य विद्युत संयंत्रों में भी कोयला बहुत कम बचा है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन और कुछ रेल पटरियों को बाधित किये जाने से रेलवे ने राज्य में माल गाड़ियों की आवाजाही निलंबित कर दी है। इससे तापीय बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

अधिकारी ने कहा कि मांग और आपूर्ति में अंतर और गंभीर होती स्थिति को देखते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लि. (पीएसपीसीएल) दो-तीन घंटे की बिजली कटौती कर रहा है।

पीएसपीसीएल के चेयरमैन ए वेणु प्रसाद ने कहा, ‘‘बिजली की स्थिति गंभीर है। बिजली कटौती को बढ़ाकर चार से पांच घंटे किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज शाम से तीन घंटे की बिजली कटौती कर रहे हैं।’’

निजी क्षेत्र की कंपनी जीवीके पावर ने कहा कि वह मंगलवार को दापेहर तीन बजे से परिचलन बंद कर दी है क्योंकि कोयला भंडार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। दो अन्य निजी बिजली संयंत्रों राजपुरा में नभा पावर और मनसा में तलवंडी साबो कोयले की किल्लत के कारण पहले ही परिचालन बंद कर चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की दो बिजली कंपनियों लहरा मोहब्बत और रोपड़ बिजलीघरों में भी कोयला एक या दो दिन का ही बचा है।

फिलहाल राज्य में बिजली की मांग 6,000 मेगावाट है जबकि आपूर्ति 5,000 मेगावाट हैं। ये आपूर्ति केंद्रीय क्षेत्रों, पनबिजली और बॉयोमास से हो रही है। इससे राज्य में 1,000 मेगावाट बिजली की कमी है।

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि जमीन पर स्थिति गंभीर है क्योंकि राज्य के पास कोयला नहीं बचा है।

मालगाड़ियों की आवाजाही निलंबित होने से न केवल कोयले की आपूर्ति पर असर पड़ा है बल्कि रबी फसलों के लिये उर्वरक की आपूर्ति तथा खाद्यान्न के परिवहन पर भी असर पड़ा है।

इससे राज्य के उद्योग पर भी असर पड़ा है क्योंकि एक तरफ उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है और दूसरी तरफ तैयार माल को भेजने में वे असमर्थ हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?