लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्री ने 15,893 करोड़ रुपये की 23 नई पारेषण परियोजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने 15,893 करोड़ रुपये मूल्य की 23 नई अंतर-राज्य पारेषण परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।

बिजली मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि नई अंतर-राज्य पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) परियोजनाओं में से 14,766 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का विकास शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी नीलामी के जरिये किया जाएगा। वहीं 1,127 करोड़ रुपये की लागत वाली दस अन्य परियोजनाएं विनियमित शुल्क व्यवस्था के तहत विकसित की जाएंगी।

बयान के मुताबिक, बिजली मंत्री की स्वीकृति वाली इन आईएसटीएस परियोजनाओं की अनुमानित लागत 15,893 करोड़ रुपये है। इन्हें राष्ट्रीय पारेषण समिति की अनुशंसाओं की समीक्षा के बाद स्वीकृति दी गई है।

नई परियोजनाएं राजस्थान में 14 गीगावॉट क्षमता वाली नवीकरणीय परियोजना, गुजरात में 4.5 गीगावॉट, मध्य प्रदेश में एक गीगावॉट क्षमता वाली परियोजनाओं के पारेषण का काम करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं