लाइव न्यूज़ :

डिस्कॉम पर बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया अक्टूबर में बढ़कर 93,609 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर बिजली उत्पादक कंपनियों (जेनको) का कुल बकाया इस साल अक्टूबर से फिर से बढ़ा है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते संकट को दर्शाता है।

बिजली मंत्रालय द्वारा 29 नवंबर, 2021 एक रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया, जिससे यह जानकारी मिली है।

अक्टूबर में डिस्कॉम पर 45 दिन की मियाद या ग्रेस की अवधि के बाद कुल बकाया राशि 93,609 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने यानी सितंबर में 91,738 करोड़ रुपये थी।

डिस्कॉम पर कुल बकाया इस साल जनवरी से कम होना शुरू हो गया था, जब यह दिसंबर, 2020 के 99,831 करोड़ रुपये से घटकर जनवरी में 97,334 करोड़ रुपये रह गया। इसके बाद यह किसी महीने घटा, तो किसी महीने बढ़ा या स्थिर रहा।

मार्च में यह घटकर 80,281 करोड़ रुपये पर आ गया, वहीं जुलाई में बढ़कर 98,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद अगस्त में यह फिर घटकर 98,042 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम