लाइव न्यूज़ :

मार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 17:37 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई आज किसी भी शहर, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, का दौरा करे तो उसे निश्चित रूप से एक बदलाव नजर आएगा कि बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ साल पहले तक, यह सोलर पैनल चंद ही घरों की छतों पर देखने को मिलते थे। सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा के जीवन में गहरा बदलाव लाया है।दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभों पर प्रकाश डाला और कहा कि इसका प्रभाव देश के हर कोने में देखा जा रहा है। घरेलू छतों पर सौर ऊर्जा लगाने की यह योजना, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी ऐसी पहल कहा जाता है, का लक्ष्य मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई आज किसी भी शहर, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, का दौरा करे तो उसे निश्चित रूप से एक बदलाव नजर आएगा कि बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल लगाए गए हैं।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, ‘‘कुछ साल पहले तक, यह सोलर पैनल चंद ही घरों की छतों पर देखने को मिलते थे। लेकिन आज ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का असर देश के हर कोने में नजर आ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस योजना ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा के जीवन में गहरा बदलाव लाया है।

जिन्होंने इस पहल के माध्यम से सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण प्राप्त किया और चार महीने का ‘सोलर पीवी तकनीशियन पाठ्यक्रम’ पूरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के अरुण कुमार अब अपने क्षेत्र में ऊर्जा प्रदाता बन गए हैं, और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

मोदी ने कहा कि कुमार ने बताया था कि वह न केवल अपने बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि अपनी अतिरिक्त बिजली बेच भी रहे हैं। मोदी ने जयपुर के मुरलीधर का भी किस्सा साझा किया, जिन्होंने खेती के लिए डीजल पंप पर निर्भरता से मुक्ति पाई और सौर पंप को अपनाया, जिससे उन्हें हजारों रुपये की बचत हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा पहल के लाभ पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में भी मिल रहे हैं।

त्रिपुरा में, जहां रियांग जनजाति के कई गांव बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, वहां सौर मिनी-ग्रिड ने उनके घरों को रोशन किया है। मोदी ने बताया कि अब वहां बच्चे शाम ढलने के बाद भी पढ़ाई कर पाते हैं, लोग अपने मोबाइल फोन चार्ज कर पाते हैं और गांवों का सामाजिक जीवन भी बदल गया है। देश में सौर ऊर्जा क्रांति के अनगिनत उदाहरण हैं। आप भी इस क्रांति में शामिल हों और दूसरों को भी इससे जोड़ें। 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां