लाइव न्यूज़ :

PM Modi US Visit: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नए अवसरों का रास्ता साफ, एसोचैम ने कहा-पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा सफल, इन सेक्टर में कई समझौते

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2023 16:50 IST

PM Modi US Visit: उद्योग मंडल एसोचैम ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और वाणिज्यिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे द्विपक्षीय संबंधों, आपसी विश्वास के एक नए अध्याय की शुरुआत है।सिर्फ दोनों देशों को बल्कि पूरी दुनिया को लाभ होगा। सेमीकंडक्टर, ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी, रक्षा अधिग्रहण, आर्टेमिस समझौता आदि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

PM Modi US Visit: उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष शुभ्रकांत पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की यात्रा काफी सफल रही है। सेमीकंडक्टर, ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी, रक्षा अधिग्रहण, आर्टेमिस समझौता आदि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों, आपसी विश्वास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। इससे न सिर्फ दोनों देशों को बल्कि पूरी दुनिया को लाभ होगा। जैसा की प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य AI का है, अमेरीका-इंडिया का है। उद्योग मंडल एसोचैम ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और वाणिज्यिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

जिसने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नए अवसरों का रास्ता साफ कर दिया है। मोदी अमेरिका दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को मिस्र के लिए रवाना हो गए। मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति जो बाइडन से वार्ता की और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे को तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। यह यात्रा दोनों देशों के हित में है।” उन्होंने कहा कि जहां मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेकर भारत की 'सॉफ्ट पावर' का प्रदर्शन किया, वहीं व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन के साथ प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत संवाद ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) पहल के नतीजे रक्षा विनिर्माण के इलेक्ट्रॉनिक्स और रणनीतिक क्षेत्र में दिखने लगे हैं, और यह बात भारत में लड़ाकू जेट इंजनों के निर्माण के लिए जीई इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के बीच हुए सौदे से स्पष्ट है। 

टॅग्स :FICCIजो बाइडनअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?