लाइव न्यूज़ :

PHF Leasing Limited: 200 लोगों की नियुक्ति करने की तैयारी, वित्त वर्ष में इस कंपनी ने की घोषणा, अभी 400 कर्मचारी कार्यरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 17:44 IST

PHF Leasing Limited: पीएचएफ लीजिंग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में 1998 में पंजीकृत कंपनी जमा स्वीकार करने वाली ‘ए’ श्रेणी की एनबीएफसी है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 200 लोगों की भर्ती किए जाने की उम्मीद है। नए खंडों की शुरुआत करते हुए लगभग 100 प्रतिशत वृद्धि की है।पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में है। 

PHF Leasing Limited: जमा स्वीकार करने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीएचएफ लीजिंग लिमिटेड अपनी वृद्धि योजनाओं और नए कार्यालय खोलने की वजह से अगली दो तिमाहियों में विभिन्न क्षेत्रों में 200 लोगों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जालंधर मुख्यालय वाली एनबीएफसी में लगभग 400 कर्मचारी कार्यरत हैं। पीएचएफ लीजिंग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में 1998 में पंजीकृत कंपनी जमा स्वीकार करने वाली ‘ए’ श्रेणी की एनबीएफसी है।

पीएचएफ लीजिंग लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शल्य गुप्ता ने कहा, “उम्मीद है कि निकट भविष्य में हम अपने कर्मचारियों की संख्या में काफी वृद्धि करेंगे और पीएचएफ हमारे परिचालन क्षेत्रों में एक बड़ी ताकत बन जाएगा। इस साल सितंबर/अक्टूबर तक सभी कार्यों के लिए लगभग 200 लोगों की भर्ती किए जाने की उम्मीद है।”

कंपनी ने पिछले तीन साल में संपत्ति ऋण जैसे नए खंडों की शुरुआत करते हुए लगभग 100 प्रतिशत वृद्धि की है। पीएचएफ लीजिंग का परिचालन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में है। 

टॅग्स :नौकरीहरियाणाचंडीगढ़पंजाबदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव