लाइव न्यूज़ :

पीएफआरडीए का ग्राहक आधार अप्रैल तक 23 प्रतिशत बढ़कर 4.27 करोड़ पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की दो महत्वपूर्ण पेंशन योजनाओं में ग्राहक आधार अप्रैल माह के अंत तक 23 प्रतिशत बढ़कर 4.27 करोड़ तक पहुंच गया।

दोनों योजनाओं - नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की संख्या एक साल पहले अप्रैल में 3.46 करोड़ थी।

पीएफआरडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अप्रैल 2021 की समाप्ति तक उसकी विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्राहकों की संख्या अप्रैल 2020 के 346.01 लाख से 23.33 की वार्षिक वृद्धि के साथ 426.75 लाख तक पहुंच गयी।

एपीवाई से जुड़े निवेशकों की संख्या अप्रैल 2021 की समाप्ति तक 33.23 प्रतिशत बढ़कर 2.82 करोड़ हो गयी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले महीने की समाप्ति पर इन दोनों योजनाओं की प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5.90 लाख करोड़ रुपए हो गयी। इसमें से एपीवाई की हिस्सेदारी 16,136 करोड़ रुपए है और इसमें 47.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस