लाइव न्यूज़ :

पार्श्वनाथ ने चेन्नई में 15 साल पुराना संयुक्त उद्यम रद्द किया, निपटान में आठ एकड़ जमीन मिली

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर रियल्टी कंपनी पार्श्वनाथ लिमिटेड ने चेन्नई में 31 एकड़ भूमि पर मिश्रित-इस्तेमाल परियोजना के निर्माण के लिए सुमेरू सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड और गोमती विश्वेश्वरन ट्रस्ट के साथ अपना संयुक्त उद्यम समझौता रद्द कर दिया है।

कंपनी को मध्यस्थता के जरिये निपटान में करीब आठ एकड़ जमीन मिली है।

पार्श्वनाथ लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप जैन ने पीटीआई-भाषा को इस संबंध में बताया कि बाजार की स्थितियों के कारण परियोजना को तैयार नहीं किया जा सका, इसलिए सभी पक्षों ने इस समझौते को बंद करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि कंपनी को मध्यस्थता आदेश के जरिये लगभग आठ एकड़ भूमि मिली है और कंपनी इस परियोजना को विकसित करके इस भूमि का मौद्रिकरण करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि उसने सितंबर, 2006 में सुमेरू सॉफ्ट और गोमती विश्वेश्वरन ट्रस्ट (दो भूमि मालिकों) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता (जेवीए) किया था।

इस समझौते के तहत चेन्नई में ओएमआर रोड स्थित पूंजा की 31 एकड़ भूमि पर आवासीय अपार्टमेंट, सर्विस अपार्टमेंट, वाणिज्यिक सहित बहु-सुविधा परिसर तैयार किया जाना था।

रियल्टी कंपनी ने बताया परियोजना का विकास शुरू नहीं किया जा सका और परियोजना की भूमि का कब्जा हमेशा जमीन मालिकों के पास ही रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!