लाइव न्यूज़ :

Parliament Budget Session: सरकार पेश कर सकती है बीमा अधिनियम विधेयक, 2047 तक 'इंश्योरेंस फॉर ऑल' का है इरादा

By आकाश चौरसिया | Updated: July 14, 2024 15:47 IST

Parliament Budget Session: इस बार के बजट सत्र में सरकार ला सकते है कुछ बड़े विधेयक, जिसमें अभी खबरों के अनुसार बीमा अधिनियम को संशोधन की बात चल रही है। जिसे लेकर प्रक्रियाओं पर काम जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीमा को लेकर सरकार का रुख सख्त 2047 तक बीमा की परिधि में सभी को लाने के लिए मोदी सरकार कस रही कमरहालांकि, अभी इन प्रक्रियाओं पर चल रहा काम और फिर कहीं जाकर

Parliament Budget Session: सरकार इस बार के आगामी बजट सत्र के दौरान बीमा कानून, 1938 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक संसद में पेश सकती है। यह बदलाव इस लिए किए जाएंगे कि आगामी 2047 तक इंश्योरेंस सबके लिए संभव हो सके और जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल सके। यह बात पीटीआई के अनुसार सामने आई है। 

सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि संशोधन विधेयक में प्रस्तावित कुछ प्रावधानों में समग्र लाइसेंस, विभेदक पूंजी, सॉल्वेंसी मानदंडों में कमी, कैप्टिव लाइसेंस जारी करना, निवेश नियमों में बदलाव, मध्यस्थों के लिए एक बार पंजीकरण और बीमाकर्ताओं को अन्य वित्तीय उत्पादों को वितरित करने की अनुमति देना शामिल है।

ड्राफ्ट बिल पर इनकी सहमति फिर..सूत्रों की मानें तो बिल का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और इसे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। जब एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब वित्त मंत्री इसे बजट सत्र में पेश करेंगी और जिसके जरिए इंश्योरेंस सबके लिए देना का वादा करेंगी। 

अगर यह संशोधन हो जाता है, तो क्या बदलाव होंगेयह कदम बैंकिंग क्षेत्र के कामकाज के अगल-अलग बीमा कंपनियों के प्रवेश को सक्षम करेगा, जिसका फायदा सीधे यूनिवर्सल बैंक, लघु वित्त बैंक और भुगतान बैंक के लिए होगा। इसके अलावा, समग्र लाइसेंस का प्रावधान जीवन बीमाकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा या सामान्य बीमा पॉलिसियों को देने की अनुमति देगा। वर्तमान में बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) बीमा कंपनियों के लिए समग्र लाइसेंसिंग की अनुमति नहीं देता है, जिसका अर्थ है कि एक बीमा कंपनी एक इकाई के रूप में जीवन और गैर-जीवन दोनों उत्पादों की पेशकश नहीं कर सकती है।

बीमा अधिनियम, 1938 के प्रावधानों के अनुसार, जीवन बीमाकर्ता केवल जीवन बीमा कवर की पेशकश कर सकते हैं, जबकि सामान्य बीमाकर्ता स्वास्थ्य, मोटर, अग्नि, समुद्री आदि जैसे गैर-बीमा उत्पादों की पेशकश कर सकते हैं। भारत में अभी 25 जीवन बीमा कंपनियां और 32 गैर-जीवन या सामान्य बीमा कंपनियां कार्यरत्त हैं।

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां