लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में धान खरीद का काम एक दिसंबर से शुरु होगा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:52 IST

Open in App

रायपुर, 18 नवंबर छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सत्र के लिए किसानों से धान की खरीद एक दिसंबर से शुरू होगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने मंगलवार को सभी संभागीय आयुक्तों, जिलाधीशों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की और खरीद अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से 90 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है जिसपर अनुमानित लागत करीब 22,500 करोड़ रुपये बैठने की संभावना है। इस काम के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों के तहत 2,205 खरीद केंद्र स्थापित किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि हर पंजीकृत किसान से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीद की जायेगी।

बोरों की कम आपूर्ति के कारण, सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे धान की खरीद करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से एक लाख बोरों को और चावल मिलों के माध्यम से लगभग दो लाख पुराने बोरों की खरीद करें।

अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने धान खरीद केंद्रों पर प्लेटफार्मों के निर्माण की समीक्षा भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम