लाइव न्यूज़ :

कानूनी सेवा क्षेत्र को खोलने से भारतीय वकीलों को विदेश में मिलेंगे मौके : गोयल

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय कानूनी सेवा क्षेत्र के दरवाजे खोलने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारत के वकीलों के लिए यूरोप, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तमाम अवसर मिलेंगे।

गोयल ने कहा कि इस मसले पर देश के वकीलों का साथ लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निजी तौर पर लगता है कि भारत में कानूनी सेवा क्षेत्र को खोलना देश के वकीलों के लिए ही फायदेमंद होगा। इसकी वजह यह है कि अमेरिका या यूरोप से कोई वकील भारत में आकर यहां की शुल्क दरों के हिसाब से प्रैक्टिस नहीं करने वाला है।’’

गोयल ने एसईपीसी वैश्विक सेवा सम्मेलन-2021 को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय कानूनी सेवा क्षेत्र के खुलने से भारतीय वकीलों को ही यूरोप, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में काम करने के बेशुमार मौके मिलेंगे। हमारे वकीलों के पास जिस तरह की दक्षता है, वे दुनिया के हर हिस्से में काम कर पाएंगे।’’

पहले भी कुछ घरेलू कानूनी सेवाओं को विदेशी विधि फर्मों के लिए खोलने की चर्चा हो चुकी है, लेकिन संबंधित पक्षों की आपत्तियों के बाद इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

बहरहाल, गोयल ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर के सेवा निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में करीब 2.6 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है और देश के कुल वैश्विक निर्यात में इसकी हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है। दुनिया में भारत सातवां बड़ा सेवा निर्यातक देश है।

केंद्रीय मंत्री ने सेवा निर्यात उद्योग को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके लिए बाजार पहुंच के अवसर बढ़ाने की दिशा में सक्रियता से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार भारत से सेवा निर्यात योजना (एसईआईएस) का विकल्प लाने की दिशा में काम कर रही है।

गोयल ने कहा कि सेवा निर्यात में मुख्य रूप से आईटी एवं आईटीईएस ही हैं लेकिन संभावित वृद्धि वाले अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

सरकार की तरफ से प्रोत्साहन देने की मांग पर उन्होंने कहा कि 'छोटे टुकड़ों' से बात नहीं बनेगी और सेवा निर्यात उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनकर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!