लाइव न्यूज़ :

ओला ने अपने आधे से अधिक कर्मचारियों, उनके आश्रितों का टीकाकरण करवाया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च ऑनलाइन वाहन बुकिंग मंच उपलब्ध कराने वाली ओला ने बुधवार को कहा कि उसने अपने 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों और उन पर आश्रितों को टीके की पहली खुराक लगवा दी है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

ओला ने अपने कर्मचारियों के टीकाकरण के लिये प्रमुख अस्पतालों के साथ भागीदारी की है और ओला परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया है।

कंपनी ने मार्च में घोषणा की थी कि वह अपने सभी कर्मचारियों और उन पर आश्रित लोगों के साथ-साथ ठेकेदारों, सलाहकारों और उन पर आश्रित लोगों को मुफ्त में टीकाकरण करवाएगी।

ओला के बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी अपने 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों और उन पर आश्रितों को टीके की पहली खुराक दिलवा चुकी है।’’

बयान में कहा गया है कि ओला ने अप्रैल में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण पूरा किया। सरकार की मई में 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किये जाने के साथ बाकी कर्मचारियों और अन्य को टीकाकरण का अभियान पिछले सप्ताह शुरू हुआ।

ओला ने कहा कि टीकाकरण अभियान फिलहाल बेंगलुरु में चल रहा है, जहां कंपनी के अधिकतर कर्मचारी हैं। आने वाले हफ्तों में टीके की आपूर्ति में सुधार के साथ अन्य शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।

ओला समूह के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रोहित मुंजाल के अनुसार, ‘‘...महामारी के खिलाफ अभियान में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है और हमारा लक्ष्य आने वाले हफ्तों में अपने सभी लोगों का टीकाकरण करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट