लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2,930 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 जून ओड़िशा सरकार ने धान के लिये घोषित 1,940 रुपये क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर असंतोष जताया और केंद्र से इसे बढ़ाकर 2,930 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। राज्य सरकार ने कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा।

ओड़िशा के कृषि मंत्री अरूण कुमार साहू ने कहा कि केंद्र ने फसल वर्ष 2021-22 के लिये धान का एमएसपी 1,868 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1,940 रुपये प्रति क्विंटल किया है। जबकि ग्रेड-ए किस्म के लिये एमएसपी 1,960 रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे खासकर राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को कोई फायदा नहीं होगा।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में विपणन वर्ष 2021-22 के लिये खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दिये जाने के बाद मंत्री का यह बयान आया है।

साहू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओडिशा के साथ अन्य राज्यों की तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि हमारे किसानों को अक्सर चक्रवात, बाढ़, सूखा (कुछ स्थानों पर) और कीटों के हमले जैसे प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, हमारे राज्य को विशेष तौर पर लिया जाना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि ओडिशा के किसानों के लिए केंद्रीय सहायता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुसार धान का एमएसपी बढ़ाकर 2,930 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए।

इस बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में 1,637.41 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को शुक्रवार को मंजूरी दी। इससे राज्य में 1,116 लोगों के लिये रोजगार सृजन किया जा सकेगा। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य सचिव एस सी मोहापात्रा की अध्यक्षता में हुई राज्य सतरीय एकल खिडकी मंजूरी प्राधिकरण की बैठ में इन प्रसतावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मोहपात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने चार औद्योगिक परियोजनाओं को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी है। इन परियोजनओं में कई लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!