लाइव न्यूज़ :

NSDL IPO: 30 जुलाई को खुलेगा NSDL का प्राइस बैंड, 760-800 रुपये होगी शेयरों की कीमत; फुल डिटेल यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:12 IST

NSDL IPO: एनएसडीएल का आईपीओ 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा और इसमें ₹760-800 प्रति शेयर की दर से शेयर उपलब्ध होंगे।

Open in App

NSDL IPOनेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने अपने 4,011 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 760 से 800 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा और एक अगस्त को संपन्न होगा।

बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 5.01 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है और इसमें काई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) अपने शेयर बेच रही हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस निर्गम के प्रबंधक हैं। इसके शेयर छह अगस्त को बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं। 

टॅग्स :शेयर बाजारIPOबिजनेसStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां