लाइव न्यूज़ :

नोडल एजेंसियों ने विदर्भ जिलों में एमएसपी पर एक करोड़ क्विन्टल धान की खरीद की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:12 IST

Open in App

गोंडिया, 26 मार्च मार्केटिंग फेडरेशन (एमएफ) और आदिवासी विकास निगम (टीडीसी) जैसी सरकारी एजेंसियों ने चालू सत्र में महाराष्ट्र में विदर्भ अंचल के जिलों से 1,868 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्स (एमएसपी) पर लगभग एक करोड़ क्विंटल धान की खरीद की है।

यह गोंदिया, गढ़चिरौली, भंडारा, चंद्रपुर और नागपुर के पांच विदर्भ जिलों में सामान्य श्रेणी के लिए है, जो प्रमुख धान खेती क्षेत्र के नीचे स्थित है।

खरीदे गए धान में से, राइस मिलर्स ने केवल 3 लाख क्विंटल धान ही सीएमआर (कस्टम मिलिंग राइस) के लिए निकाला है। और, मानदंडों के अनुसार चावल के कम उत्पादन को देखते हुए, उन्होंने मिलिंग को रोक दिया है और कम उत्पादन को देखते हुए शर्तों का उन्नयन किये जाने की मांग की है।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सी अग्रवाल ने कहा कि चालू सत्र में, मध्य भारत में कीटों के हमले से धान की फसल प्रभावित हुई। टों के हमले के परिणामस्वरूप धान के दाने कमजोर है और चावल का पड़ता कम है।

अग्रवाल ने कहा कि टूटे हुए चावल का अनुपात 25 प्रतिशत तक स्वीकार्य है उसे 45-50 प्रतिशत के बीच बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ये सारी बाते मिलों केलिए नुकसान करने वाली हैं। इस लिए मिलों ने कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाना बंद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!