लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने एमएसवी इंटरनेशनल को अपनी परियोजनाओं में बोली लगाने से प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआईए) ने एमएसवी इंटरनेशनल उसकी सहयागी एमस्पार्क फ्यूचिरिस्टिक्स एंड एसोसिएट्स को एक गैर-निष्पादक कंपनी घोषित करते हुए दोनों को भविष्य में प्राधिकरण की परियोजनाओं से संबंधित बोलियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।

एनएचएआई के अनुसार यह प्रतिबंध समझौते की आवश्यकता के अनुसार जिम्मेदारी दुरूस्त किये जाने तक जारी रहेगा।

एनएचएआई ने इससे एक दिन पहले निर्माण कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को एक गैर-निष्पादक कंपनी घोषित करते हुए भविष्य में उसकी परियोजनाओं से संबंधित बोलियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया। यह प्रतिबंध समझौते की शर्तो का कई बार उल्लघंन करने पर लगाया गया है।

एनएचएआई ने शुक्रवार को कहा कि परामर्श कार्यों से जुड़ी कंपनी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से वाराणसी तक चार लेन सड़क के निर्माण के देख-रेख का ठेका दिया गया था। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही जिसके कारण उस पर यह प्रतिबन्ध लगाया गया है।

उसने जांच में यह भी पाया कि एमएसवी इंटरनेशनल और उसकी सहयोगी कंपनी एमस्पार्क फ्यूचिरिस्टिक्स एंड असोसिएट्स ने न तो सक्रिय कार्रवाई की और न ही गुणवत्ता निरक्षण दल द्वारा बताई गई कमियों पर ठेकेदार कंपनी को नोटिस जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस