लाइव न्यूज़ :

आर्थिक गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने से भारतीय कंपनियों के लिये बेहतर होगा अगला साल: मूडीज

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भारत में आर्थिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है। मांग में सुधार होने से विभिन्न क्षेत्रों में कमाई में भी वृद्धि हो रही है। इसके चलते अगले साल भारतीय कंपनियों के लिये परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को यह कहा।

एजेंसी ने कहा कि तेज गिरावट के बाद मांग में सुधार होना शुरू हो गया है। इससे अधिकांश कंपनियों की आय बढ़ेगी। वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों के पास वित्त पोषण के स्रोत उपलब्ध रहेंगे, जबकि कयासों वाले क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मूडीज की विश्लेषक श्वेता पटौदिया ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 10.6 प्रतिशत की गिरावट के बाद व्यापक स्तर पर मांग में सुधार तथा निम्न तुलनात्मक आधार के दम पर अगले वित्त वर्ष में जीडीपी में 10.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की जा सकती है।’’

मूडीज ने कहा कि 2021 में भारतीय कॉरपोरेट्स के लिये स्थितियां सुधरेंगी, क्योंकि आर्थिक गतिविधियों में लॉकडाउन हटने के बाद तेजी आयी है और विभिन्न क्षेत्रों में मांग में व्यापक सुधार देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?