लाइव न्यूज़ :

नए साल पर तोहफा, सीएनजी, घरेलू पीएनजी की कीमतें कम, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 19:00 IST

New Year gift: देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरक कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली और एनसीआर में घरेलू पीएनजी की कीमतों में 0.70 रुपये प्रति घन मीटर की कटौती की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएनजी में 2.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घन मीटर तक की कटौती की घोषणा की थी।उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में लागू हो गई हैं।सीएनजी और घरेलू पीएनजी बाजार के विकास के लिए अनुकूल और वित्तीय रूप से स्थायी माहौल तैयार कर रहे हैं।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की गेल गैस लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) और सीएनजी की कीमतों में क्रमशः एक रुपये प्रति मानक घन मीटर और एक रुपये प्रति किलो की कटौती करने की घोषणा की। गैस कीमतों में कटौती का यह कदम पाइपलाइन शुल्क में हाल ही में किए गए समायोजन के बाद उठाया गया है। इसके एक दिन पहले ही देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरक कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली और एनसीआर में घरेलू पीएनजी की कीमतों में 0.70 रुपये प्रति घन मीटर की कटौती की थी।

इससे पहले, थिंक गैस ने भी सीएनजी में 2.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घन मीटर तक की कटौती की घोषणा की थी। गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी गेल गैस लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि गैस की नई कीमतें बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में लागू हो गई हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और नियामक पीएनजीआरबी लगातार प्रगतिशील नीतिगत उपाय लागू कर रहे हैं, जो सीएनजी और घरेलू पीएनजी बाजार के विकास के लिए अनुकूल और वित्तीय रूप से स्थायी माहौल तैयार कर रहे हैं।

पीएनजीआरबी ने 16 दिसंबर को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए युक्तिसंगत शुल्क संरचना की घोषणा की थी। एक जनवरी से यह संशोधित शुल्क ढांचा प्रभावी होने से गैस का परिवहन सस्ता और सरल हो जाएगा।

टॅग्स :सीएनजीउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?