लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स ने भारत में सदस्यता शुल्क घटाए

By भाषा | Updated: December 14, 2021 13:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ऑनलाइन सामग्री एवं कार्यक्रम प्रसारित करने वाले मंच नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उसने मासिक सदस्यता शुल्क दरों में 60 फीसदी तक की कटौती की है। देश में ओटीटी क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच दर्शकों को लुभाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। इनके तहत अब नेटफ्लिक्स मोबाइल पर 149 रुपये प्रतिमाह की दर पर मिलेगा, पहले की दर 199 रुपये प्रतिमाह थी। बेसिक प्लान अब 499 रुपये मासिक की जगह 199 रुपये पर मिलेगा।

स्टैंडर्ड प्लान 499 प्रतिमाह और प्रीमियम 649 रुपये प्रतिमाह की दर से मिलेगा।

नेटफ्लिक्स की उपाध्यक्ष कंटेंट (इंडिया) मोनिका शेरगिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम अपने उपभोक्ताओं के लिए अपने सभी प्लान की दरें घटा रहे हैं। यह हमारी स्थानीय और वैश्विक सभी प्रकार की सेवाओं पर लागू होगा। सर्वाधिक 60 फीसदी कटौती बेसिक प्लान में की गई है क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे दर्शक, चाहे वह बड़े स्क्रीन पर हो या किसी भी उपकरण पर, नेटफ्लिक्स देखें।’’

नेटफ्लिक्स की सेवाएं भारत में 2016 में शुरू हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं