लाइव न्यूज़ :

नेस्ले इंडिया को प्रसंस्कृत फलों, सब्जियों के लिए पीएलआई योजना के तहत मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसे प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है।

नेस्ले इंडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि जून 2021 में कंपनी ने तैयार खाद्य पदार्थ / पकाने को तैयार खाद्य तथा प्रसंस्कृत फल एवं सब्जियों की श्रेणी में पीएलआई योजना के तहत आवेदन किया था।

कंपनी ने बताया कि छह दिसंबर, 2021 को उसे ‘‘भारत सरकार से सूचना मिली कि प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों के संबंध में उसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।’’

नेस्ले इंडिया ने इस मंजूरी के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उसने हमेशा माना है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना से किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि यह एक ऐसे किसी उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है जिसमें पूंजी निवेश और रोजगार सृजन का बेहतर अनुपात है।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि उसने पीएलआई योजना के तहत अमूल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पारले एग्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया सहित पैकेटबंद खाद्य कंपनियों के निवेश प्रस्तावों के 60 आवेदनों को मंजूरी दे दी है।

इस साल मार्च में सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए एक पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट