लाइव न्यूज़ :

जींद में सरसों का भाव एमएसपी से 800 रुपये से भी ज्यादा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:41 IST

Open in App

जींद(हरियाणा), 10 अप्रैल सरसों के भाव चालू रबी विपणन सत्र में सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से यहां सात-आठ सौ रुपये क्विंटल से भी ऊपर चल रहे हैं और किसान निजी व्यापारियों माल दे रह हैं तथा उन्हें सरकारी खरीद के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ी है।

यहां बाजार के लोगों ने कहा कि इस बार सरसों के भाव आसमान छू रहे हैं और इसके चलते सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। किसानों ने बताया कि वे इस समय प्राइवेट बोली पर ही सरसों की फसल बेच रहे हैं।

सरकार द्वारा 4650 रुपये सरसों का सरकारी भाव तय किया गया है जबकि किसानों को सरकारी भाव से 700 से 800 रुपये अधिक प्राइवेट बोली पर मिल रहे हैं। मंडी के सूत्रों ने बताया कि यहां मंडी में प्राइवेट बोली पर किसानों को 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं।

सरसों के भाव बढऩे से मार्केट कमेटी को भी मार्केट फीस के रूप में अधिक आय हो रही है। यहां मंडी समिति के रिकार्ड के अनुसार अब तक 12 हजार 404 क्विंटल सरसों की फसल आ चुकी है। मंडी शुल्क के रूप में भी 4 लाख 88,994 रुपये की प्राप्ति दर्ज हो चुकी है।

किसान बलजीत, मुकेश, राजेंद्र, बिजेंद्र ने बताया कि इस बार सरसों मंडी में आते ही सरकार के तय किए हुए भाव से अधिक के भाव मिलने शुरू हो गए थे। एक बार भी भाव 5 हजार रुपये से कम नहीं हुआ।

किसानों को इन दिनों भी 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं।

मंडी समिति के सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि किसानों को सरसों के भाव इस बार सरकारी भाव से अधिक प्राइवेट बोली पर मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!