लाइव न्यूज़ :

सौ से अधिक रिपब्लिकन सांसदों ने कोविड-19 वैक्सीन के आईपी संरक्षण को खत्म करने के खिलाफ बाइडन को लिखा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 13:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 मई कोविड-19 की वैक्सीन से संबंधित कुछ बौद्धिक संपदा (आईपी) संरक्षण को खत्म करने की मांग पर अमेरिकी सरकार के समर्थन को लेकर चिंता जताते हुए 100 से अधिक रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर इस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया है।

इस सांसदों कहा कहना है कि इस फैसले से चीन, रूस और भारत जैसे देशों को एक बड़ा तोहफा मिल जाएगा।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार से संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) के कुछ नियमों में अस्थाई रूप से छूट दिए जाने की मांग का अमेरिका समर्थन करेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई में विकासशील देश इस छूट की मांग कर रहे हैं।

रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन को 20 मई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम कोविड-19 वैक्सीन की वैश्विक पहुंच बढ़ाने में दुनिया का नेतृत्व करें, लेकिन साथ ही नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईपी की रक्षा करना भी जरूरी है। अमेरिकी नौकरियां, नवाचार, और पूरी दुनिया का स्वास्थ्य और कल्याण दांव पर है।’’

रिपब्लिकन सांसदों ने कहा कि वे वैक्सीन वितरण की वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं, लेकिन प्रस्तावित छूट इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा संरक्षण ने जीवन रक्षक जैव चिकित्सा नवाचार को बढ़ावा दिया है, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और लाखों की संख्या में अच्छे वेतन वाले रोजगार सृजित किए हैं।

इन सांसदों ने कहा कि कोविड-19 टीकों के लिए आईपी सुरक्षा को माफ करना एक आपदा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?