लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी विलास बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित: आरबीआई नियुक्त प्रशासक

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:58 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर लक्ष्मी विलास बैंक के प्रशासक टी एन मनोहरन ने बुधवार को कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा जताया कि नियामक द्वारा तय समयसीमा के अंदर ही बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया के साथ हो जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को केनरा बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को लक्ष्मी विलास बैंक का प्रशासक नियुक्त किया। आरबीआई ने संकट में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक के निदेशक मंडल को हटाने के बाद प्रशासक की नियुक्ति की।

बैंक पर लेन-देने को लेकर पाबंदी लगायी गयी है और प्रति खाता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गयी है।

मनोहरन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें भरोसा है कि लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया के साथ विलय 16 दिसंबर, 2020 से पहले हो जाएगा।

प्रशासक ने कहा, ‘‘उनकी पहली प्राथमिकता जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना है कि उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और बैंक के पास जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने को लेकर पर्याप्त नकदी है।’’

लक्ष्मी विलास बैंक के पास 20,000 करोड़ रुपये जमा है जबकि उसने 17,000 करोड़ रुपये कर्ज दे रखा है।

आरबीआई विलय को लेकर अंतिम मसौदा 20 नवंबर को जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती